सोनीपत: हर 15 दिन बाद होगी शहर के ढाबों पर काम करने वाले कर्मचारियों की सेम्पलिंग

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2020 - 04:43 PM (IST)

डेस्कः सोनीपत के मशहूर ढाबे अब कोरोना के कारण अब बदनाम हो गए हैं। दो दिन के भीतर यहां के दो ढाबों सुखदेव व गरम-धरम ढाबों के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं आमजन भी इससे परेशान है कि ढाबों के संक्रमित कर्मचारियों ने न जाने कितने ग्राहकों को खाने के साथ कोरोना परोसा होगा। 

सोनीपत के एसडीएम विजय सिंह ने इस संबंध में बताया कि सुखदेव ढाबे पर 319 लोगों की लिस्ट मिली थी जिनमें से 71 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है। उन्होंने बताया सभी ढ़ाबों में काम करने वाले लिस्ट हमने ले ली है। हेल्थ डिपार्टमैंट के साथ मिलकर  हर 15 दिन के बाद यहां के सारे ढाबों में काम करने वालों के कोरोना टेस्ट किए जाएंगे ताकि इस महामारी को बढ़ने से रोका जाएं। सभी 71 लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। 

ढाबों पर कोरोना संक्रमण फैलने के बाद अब इस परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने भी भरसक प्रयास शुरू कर दिया है। सोनीपत के डीसी ने आदेश जारी किया है कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पूरी होने तक सुखदेव व गरम धरम ढाबे को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा सभी ढाबों पर रैंडम सैंपलिंग होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static