वारदात : पत्नी की हत्या करके पति ने खुद भी गोली मारकर दी जान

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 01:29 PM (IST)

रोहतक : रोहतक जिल में गांव भगवतीपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर लाखनमाजरा पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया।

आसपास के ग्रामीण महेंद्र के मकान की तरफ दौड़े। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लाखन माजरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल से पिस्तौल बरामद किया गया है। पुलिस घटना के कारणों की गंभीरता से जांच कर रही है।दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static