लाल किला प्रकरण के बाद गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसान निकाल रहे तिरंगा यात्रा

punjabkesari.in Thursday, Jan 28, 2021 - 10:53 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): दिल्ली में 26 जनवरी को लाल किला पर हुए प्रकरण के बाद सिंघु बॉर्डर पर किसानों की सद्भावना व तिरंगा यात्रा निकाली। सोनीपत में केएमपी फ्लाईओवर से लेकर सिंघु बॉर्डर मुख्य मंच तक किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में सद्भावना और तिरंगा यात्रा निकाली गई। किसानों का कहना है कि कृषि कानूनों के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा।

PunjabKesari, Haryana

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सिंघु बॉर्डर पर किसान एकत्रित होकर सद्भावना यात्रा निकाल रहे हैं, क्योंकि माहौल काफी बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो चालें हैं, वह हमने काटनी हैं, हमने अपनी सद्भावना और भाईचारा बना कर रखना है। चढूनी ने कहा कि यह सब माहौल बिगाडऩे के लिए सरकार का करवाया हुआ है। हमारा आंदोलन किसान मजदूरों और आम जनता का आंदोलन है। 

PunjabKesari, Haryana

वहीं किसान सुरेश ने कहा कि हमारे खिलाफ साजिश रची गई है। हम तिरंगे का अपमान नहीं कर सकते, हम तिरंगे के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार हैं। सुरेश ने कहा कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं होंगे किसान वापिस जाने वाले नहीं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static