छिटपुट बूंदाबांदी व बादलवाही ने बढ़ाई ठंड, हिसार में दोपहर का पारा सामान्य से 7 डिग्री नीचे पहुंचा

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 08:20 AM (IST)

हिसार : हरियाणा में वीरवार को कुछ स्थानों पर हुई छिटपुट बूंदाबांदी होने और 2 दिनों से बादलवाई रहने के कारण दिन के समय ठंड बढ़ गई है। इसके कारण दोपहर के पारा में गिरावट आई, जबकि रात्रि तापमान में बढ़ौतरी रही। दोपहर का पारा सामान्य से 4 से 7 डिग्री सैल्सियस नीचे रहा। 

हिसार में दोपहर का पारा सबसे कम रहा। भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार दोपहर का पारा 18.5 डिग्री सैल्सियस रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री सैल्सियस नीचे था। नारनौल व रोहतक का पारा भी सामान्य से 6 डिग्री सैल्सियस नीचे रहा। ज्ञात रहे कि मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही 6 दिसम्बर तक मौसम में बदलाव के चलते बारिश होने की संभावना जता दी थी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और अरब सागर में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आ रही नमीयुक्त हवाओं के कारण के कारण ऐसा हो रहा है। हवा में नमी की मात्रा 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हवा 1.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। वहीं सुबह के समय धुंध ने भी असर दिखाया। 

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। बुधवार से हिसार सहित अन्य जगहों पर बादल छाए हुए हैं। वीरवार को हिसार में सुबह से ही मौसम में बदलाव के चलते छिटपुट बूंदाबांदी हुई व बादलवाई के कारण दोपहर का पारा सामान्य से 7 डिग्री सैल्सियस नीचे लुढ़क गया। यह पारा अधिकतम 18.5 व न्यूनतम 11.2 डिग्री सैल्सियस रहा। अम्बाला का दोपहर का पारा सामान्य से 4 डिग्री सैल्सियस नीचे 19.3 डिग्री सैल्सियस, भिवानी का 19.7 डिग्री सैल्सियस, गुरुग्राम का सामान्य से 7 डिग्री सैल्सियस नीचे 18.6 डिग्री सैल्सियस, नारनौल का सामान्य से 6 डिग्री सैल्सियस नीचे 19.6 डिग्री सैल्सियस, रोहतक का सामान्य से 6 डिग्री सैल्सियस नीचे 19.6 डिग्री सैल्सियस और सिरसा का 19.8 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के उत्तर दक्षिण क्षेत्रों  में  3 दिसम्बर रात्रि को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार रहेंगे।  5 दिसम्बर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना चलते 5 दिसम्बर रात्रि व 6 दिसम्बर को राज्य में बादलवाई व हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। 

3 दिनों के दौरान दोपहर के पारा में इस प्रकार आई गिरावट

जिला    मंगलवार    बुधवार    वीरवार
अम्बाला    25.2    20.1    19.3
भिवानी    26.3    21.3    19.7
नारनौल    26.8    21.4    19.6
रोहतक    25.5    21.9    19.6
सिरसा    27.0    27.0    19.8
गुरुग्राम    25.5    22.2    18.6
हिसार    25.8    21.2    18.5

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static