डिप्टी दुष्यंत को लेकर अजय चौटाला ने इनेलो नेता अभय को बताया खिसियानी बिल्ली

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2020 - 09:21 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर): जन नायक जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला आज चंडीगढ़ से सिरसा जाते हुए अंबाला रुके। जहां जजपा कार्यकर्ताओं ने अजय चौटाला का स्वागत किया। इस मौके अजय चौटाला ने कहा कि वे पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे।  दुष्यंत चौटाला पर अभय चौटाला द्वारा उठाए जाने वाले सवालों पर उन्होंने अभय चौटाला को जवाब देते हुए कहा कि उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे जैसी हो गई है।

जननायक जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अजय सिंह चौटाला पहली बार अंबाला पहुंचे। जहां जजपा कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह चौटाला का स्वागत किया। अजय चौटाला आज चंडीगढ़ से सिरसा जा रहे थे, जिस वक्त अंबाला जजपा के कार्यकर्ताओं ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर नई मिली जिम्मेदारी पर अजय चौटाला ने कहा कि वे पहले से ही जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन अब वे पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे।

पत्रकारों ने जब पूछा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हमेशा अभय चौटाला के निशाने पर रहते हैं, ऐसा क्यों? तो इस पर जवाब देते हुए अजय चौटाला ने कहा उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static