अजय चौटाला आज राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 01:12 PM (IST)

सिरसा : हरियाणा राज्य हैंडबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में 20 मार्च (रविवार) से 24 मार्च तक 5 दिवसीय 50वीं राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में आयोजित करवाई जाएगी।  इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला करेंगे।

प्रतियोगिता की अध्यक्षता हरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला करेंगे जबकि राज्य मंत्री अनूप धानक विशेष अतिथि होंगे। इनके अलावा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. डा. अजमेर सिंह मलिक व भारतीय हैंडबाल फैडरेशन के प्रशासक प्रो. वेदप्रकाश भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस 50वीं राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में देश के नामी हैंडबाल खिलाड़ी शिरकत करेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static