16 को पानीपत पहुंचेंगे अजय चौटाला, जेजेपी के पदाधिकारियों ने मीटिंग कर कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटी

punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 03:46 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा): जेजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला 16 सितंबर को पानीपत पहुंच रहे हैं । इसी को लेकर आज जिले के पदाधिकारियों ने मीटिंग कर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। जेजेपी पार्टी के प्रदेश सचिव देवेंद्र ने बताया कि आज की बैठक डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के आगमन को लेकर है। इस बैठक में 16 सितंबर को डॉक्टर अजय सिंह चौटाला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उन्होंने कहा कि जो नए सदस्य बने उन्हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है ताकि सभी पार्टी की नीतियों को समझ सके। 

उन्होंने कहा कि इस 25 सितंबर को स्वर्गीय ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस को लेकर भी डॉक्टर अजय सिंह चौटाला कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाएंगे। कादियान ने कहा कि 25 सितंबर को मेवात में स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर जेजेपी पार्टी एक बहुत बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को लेकर भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाएंगे।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static