भारतीय जनता पार्टी के सभी विरोधी मिलकर आंदोलन को भड़काने का काम कर रहे है : मूलचंद शर्मा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 07, 2021 - 02:39 PM (IST)

चंडीगढ( चंद्रशेखर धरणी): विपक्ष के लोग जो चुनाव लड़ चुके हैं या लड़ना चाहते हैं, चुनाव हारे हुए हैं या जीते हुए, जिनकी जमानतें भी जब हुई होंगी, वह भी करनाल और सिरसा की किसान पंचायत में नजर आएंगे। यह बात हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही है और कांग्रेस समेत सभी विरोधी इस आंदोलन को भड़काने में लगे हुए हैं। जबकि इन कानूनों से किसानों को तो लाभ मिलेगा ही, साथ ही साथ प्रदेश और देश को भी इन कानूनों का भारी लाभ होने वाला है। लेकिन राजनीतिक लोग इसे गलत रंग दे रहे हैं। यह आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि राजनीति से प्रेरित आंदोलन बन चुका है। भारतीय जनता पार्टी के सभी विरोधियों ने मिलकर इस आंदोलन को भड़काने का काम किया है।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि हम किसानों से लगातार पूछ रहे हैं कि इन कानूनों से किसानों को आखिर नुकसान कहां होगा ? लेकिन वह नुकसान बताने की बजाय कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। इससे यह साफ है कि इसके पीछे राजनीतिक लोग हैं। यह लोग भाजपा भगाओ का भी नारे लगा रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि भाजपा भगाने से क्या इसका समाधान होगा ? अपनी बात रखने की बजाय वह एक बात पर रट लगा कर बैठे हैं। यह किसानों के हित में बनाए गए कानून है और किसान इस बात को भलीभांति जान रहा है।

देश की कुल आबादी मे 60 फ़ीसदी लोग किसान है और असली किसान अपने खेत खलियान में लगा हुआ है। राजनीतिक लोग इस आंदोलन को हवा दे रहे हैं और आंदोलन के नेता पूरी तरह से राजनीतिक रंग में रंगे हैं। राजनीति से प्रेरित हैं। सच यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जितना लाभ किसानों को मिला है, आज तक किसी सरकार में नहीं मिला। लेकिन यह लोग किसानों को बहकाने-बरगलाने की लगातार कोशिशों में लगे है। लेकिन दुनिया सच जान चुकी है।


इस मौके पर मूलचंद शर्मा ने हाल ही में पैरा ओलंपिक में मेडल जीत के आए हरियाणा के खिलाड़ियों पर बात करते हुए कहा कि मेरे फरीदाबाद से दो खिलाड़ी एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीत कर लाए हैं। हरियाणा खिलाड़ियों की जननी स्टेट है। सोनीपत-रोहतक-झज्जर के बेटे बेटियों ने खेल के क्षेत्र में हमेशा बुलंदिया हासिल की हैं। हरियाणा के युवाओं में बहुत जुनून है और हरियाणा सरकार भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए भी अच्छे लाभ दे रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static