सीवरेज कर्मचारियों का आरोप, लॉकडाउन का हवाला देकर थमाया जा रहा कम वेतन

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 12:46 PM (IST)

रादौर (कुलदीप सैनी) : जलापुर्ति विभाग रादौर में डीसी रेट पर कार्यरत सीवरेज कर्मचारियों को कम वेतन मिलने से भारी रोष है। इन कर्मचारियों का आरोप है कि पूरा वेतन दिये जाने की मांग को लेकर सीवरेज कर्मचारी कई बार विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार से भी मिले। लेकिन हर बार उन्हे लॉकडाउन का हवाला देकर टरका दिया गया। जिससे सीवरेज कर्मचारियों का विभाग मेें शोषण हो रहा है। 

जानकारी अनुसार कर्मचारियों ने बताया कि जनवरी 2020 में यमुनानगर में जलापुर्ति विभाग के कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर 8250 रूपये प्रतिमाह कर दिया गया था। लेकिन रादौर मेंं आज तक सीवरेज कर्मचारियों के वेतन मेंं कोई वृद्धि नहीं की गई है। उन्हें 6976 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी कई बार अधिकारियों से मिलें। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीें हुआ। जिस कारण उन्हें आर्थिक संकट भी झेलना पड़ रहा है। 

वहीं इस बारे जलापुर्ति विभाग के जेई विनोद कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा समय पर पूरे कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है। फिर भी मामले को लेकर जांच की जायेगी। यदि वेतन कम मिल रहा है तो इस बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जायेगा। खैर जो भी हो विभागीय अधिकारी जहाँ पूरा वेतन दिए जाने के दावे कर रहे है, तो वही कर्मचारी कम वेतन दिए जाने के आरोप लगा रहे है। ऐसे में यह मामला जाँच का विषय है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static