गूड न्यूज- पलवल को मिला अव्वल स्थान, सबसे पहले गर्भवति महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया

punjabkesari.in Saturday, Mar 12, 2022 - 03:27 PM (IST)

पलवल(दिनेश):  पलवल के स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों की बदौलत एंबुलेंस सेवाओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने में हरियाणा  प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। वही हिसार जिले ने सबसे ज्यादा  आपात कॉल रिसीव की है। पलवल स्वास्थ्य विभाग की इस उपलब्धि पर मुख्य सिविल सर्जन ने रैफरल सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को बधाई दी है

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मेहनत के बल पर ही पलवल स्वास्थ विभाग को हरियाणा में पहला स्थान मिल पाया है उन्होंने कहा कि जिला पलवल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सभी कर्मचारी पहले से ही सतर्क हैं और स्वास्थ्य विभाग पलवल हर गरीब और जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पलवल स्वास्थ विभाग के पास रेफरल सेवा में 14151 कॉल रिसीव कर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया है। क्योंकि प्रदेश में सबसे ज्यादा आंकड़ा है मुख्य सिविल सर्जन ने कहा कि आगे आने वाले समय में सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है ताकि ना तो कर्मचारियों को कोई परेशानी हो ना ही किसी मरीज को।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static