अंबाला : कोरोना ने ली अधेड़ महिला की जान, 114 नए संक्रमित मिले

punjabkesari.in Monday, Apr 05, 2021 - 10:19 AM (IST)

अम्बाला शहर : कोरोना ने एक अधेड़ महिला की जान ले ली। शहजादपुर हांडीखेड़ा की 46 वर्षीय शुगर, हाइपरटैंशन व दिल की बीमारी से ग्रसित थी। तबीयत बिगडऩे पर उसे चंडीगढ़ पी.जी.आई. ले जाया गया था। यहां वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। जिले में कोरोना से ये 164वीं मौत है। रविवार को 114 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनका इलाज शुरू कर दिया है। साथ ही इनके सम्पर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं और इन्हें एकांतवास में रहने का परामर्श दिया गया है। बावजूद इसके कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने चेताया है। 

सिविल सर्जन डा. कुलदीप सिंह ने कहा कि कोरोना का टैस्ट करवाने के पश्चात् तब तक एकांतवास में रहना होता है जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती। यदि कोई घर से बाहर घूमता मिलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। 105 को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। अब कुल एक्टिव केस 1297 हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना केसों के कारण इलाज की दर भी कम होकर 89.99 प्रतिशत रह गई है। औसत मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है। ज्ञात रहे कि जिले से अब तक 14595 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 13134 इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। नए मरीजों में 58 अम्बाला सिटी, 11 अम्बाला कैंट, 9 शहजादपुर, 9 मुलाना, 8 बराड़ा, 4 नारायणगढ़ व 15 मरीज चौड़मस्तपुर से हैं। अब तक 269857 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें से 228914 सैंपल आर.टी.पी.सी.आर. व 40943 सैंपल एंटीजन टैसिं्टग किट से लिए गए हैं। 

इन जगहों से आए पॉजीटिव
1 सैक्टर-7, 1 जसमीत नगर, 3 सैक्टर-9, 1 रतनगढ़, 1 सिंघावाला, 1 रेलवे रोड़ अम्बाला सिटी, 1 कंचघर, 3 जग्गी कालोनी, 1 काजीवाड़ा, 1 नाहन हाऊस, 1 इन्द्रपुरी अम्बाला सिटी, 4 नयाबांस, 6 विजय नगर, 1 मंगला कालोनी, 1 रामनगर अम्बाला कैंट, 4 सैक्टर-10, 1 ओल्ड पोस्ट ऑफिस रोड अम्बाला सिटी, 2 रणजीत नगर, 2 धनाना,  2 आदर्शनगर, 2 लक्ष्मी विहार अम्बाला सिटी, 2 जहांगीरपुर, 1 प्रेमनगर, 2 उगाला व अन्य जगहों से हैं।    

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static