अम्बाला : एक बार फिर मौसम ने ली करवट, शुरु हुई बारिश

punjabkesari.in Thursday, Feb 04, 2021 - 12:19 PM (IST)

अम्बाला (अमन कपूर) : अम्बाला में एक बार फिर मौसम ने बदली करवट ले ली है। दो दिन अच्छी धुप निकलने के बाद जहां गर्मी का अहसास होने लगा था वहीं हल्की हवा चलने के साथ ही आसमान में हलके बादल भी छा गए। सुबह होते ही बादल घने हो गए वहीं हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। उसके बाद बारिश तेज भी होने लगी। इस बारिश से जहां फसलों को काफी फायदा भी मिलने वाला है।

वहीं लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिलेगी तथा साथ ही एक बार ठण्ड भी बढ़ सकती है। बारिश के बाद एक बार फिर घना कोहरा भी छा सकता है तथा अम्बाला में जल भराव की भी समस्या पैदा हो सकती है। जो कि अक्सर देखने को मिलता है क्यूंकि अम्बाला के अंदर पानी निकासी की बड़ी समस्या है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static