यूक्रेन से लौटी अंबाला की छात्रा ने गृह मंत्री विज से की मुलाकात, हालातों के बारे में दी जानकारी

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 03:41 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी को लेकर सभी मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच हरियाणा के अंबाला की रहने वाली ईशिका ने भी घर वापसी की और हरियाणा के गृह मंत्री अनिल से मुलाकात कर उनका आभार जताया।  इस दौरान अनिल विज ने कहा कि देश के नागरिकों एवं विद्यार्थियों को यूक्रेन से निकालने के लिए व्यापक स्तर पर सरकार प्रयत्न कर रही है। एयरलाइंस के अलावा एयरफोर्स के सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों से नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पौलेंड व अन्य देशों से वापस लाया जा रहा है। गृह मंत्री ने छात्रा ईशिका से जानकारी भी ली कि वह यूक्रेन के किस शहर में पढ़ाई कर रही थी, वह किस बार्डर से वापस लौटी।गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा के नागिरकों को सकुशल वापस निकालने के लिए उन्होंने देश के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखकर अनुरोध किया था, ताकि उन्हें सकुशल वापस निकाला जा सके।

वहीं यूक्रेन से लौटी एमबीबीएस की छात्रा ईशिका भूटानी ने गृह मंत्री अनिल विज का आभार जताते हुए उन्हें बताया कि वह यूक्रेन के विनित्सिया शहर में पढ़ाई कर रही थी। वहां देश के करीब 2 हजार नागरिक हैं। उसने बताया कि यूक्रेन में जब जंग छिड़ी तो वह अन्य छात्रों के साथ रोमानिया बार्डर की ओर चल पड़े थे। कॉलेज की ओर से उन्हें बस उपलब्ध करवाई गई थी। रोमानिया बार्डर पर भारत सरकार की ओर से प्रबंध किए गए थे। वहां उन्हें भोजन और रहने के लिए शेल्टर भी उपलब्ध करवाए गए। दो दिन तक वह रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में शेल्टर होम में रहे और फिर एयरलाइन के माध्यम से उन्हें 1 मार्च की रात देश में लाया गया। ईशिका ने कहा कि देश की सरकार की बदौलत यूक्रेन से हजारों नागरिक सकुशल वापस लौट सके हैं और इस कार्य के लिए उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए व कम है।

 


 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static