आंगनबाडी वर्कर्स ने करनाल में शुरू किया महापड़ाव, मांगें पूरी ना होने तक दिन-रात डटे रहने की दी चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 08:35 PM (IST)

करनाल (ब्यूरो) आंगनवाड़ी वर्कर्स आज से करनाल में महापड़ाव शुरू कर दिया है। इसमें भाग लेने के लिए राज्य के अलग-अलग कोनों से हजारों कार्यकर्ता करनाल पहुंची। आज दोपहर हजारों आंगनबाड़ी वर्कर्स ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब भी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो करनाल के सक्टर-12 में डटी रहेंगी।

आंगनवाड़ी वर्कर्स-हेल्पर फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा उषा रानी ने बताया कि वर्कर्स की कोई नई मांग नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 6 मार्च 2018 को एलान किया और वह सरकार से अपना उद्धार मांग रही हैं। उषा रानी ने कहा कि अब करनाल में महापड़ाव शुरू किया है और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने हक के लिए लड़ती रहेंगी।

 

आंगनवाड़ी वर्कर्स ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं छह मार्च 2018 को विधानसभा में घोषणा की थी कि वर्करों को अर्ध कुशल-अकुशल की श्रेणी का मानदेय मिलेगा और इसे महंगाई भत्ता के साथ जोड़ा जाएगा। सरकार ने दो किस्त महंगाई भत्ते की भी 2019 में जोड़ी थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार इस निर्णय से पीछे हट रही है।

  

बता दें कि अपनी मांगों को लेकर काफी वक्त से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन उनका आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार की तरफ से उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, लेकिन वो अब करनाल में सरकार को जगाने के लिए अपने आंदोलन को और ज्यादा मजबूत करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static