खड़ायूं रखकर या चरण पादुका रख हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की कुर्सी चलेगी तो हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में कैसे लौट आएगी- अनिल धंतौड़ी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 08:15 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर उदय भान की ताजपोशी होने पर ट्वीट करते हुए कटाक्ष किया है।अनिल धंतौड़ी का कहना है कि खड़ायूं रखकर या चरण पादुका रख हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की कुर्सी चलेगी तो हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में कैसे लौट आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए उदय भान को फरीदाबाद जिले से बाहर कौन जानता है। इससे अच्छा होता कि हरियाणा के जाने-माने चेहरे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद कमान संभालते।

अनिल धंतौड़ी ने कहा है कि अभी उदय भान बतौर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा तेरे बोर्ड कंट्रोल से चलेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात और परिस्थितियों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान को हरियाणा के अंदर कोई मजबूत चेहरा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में देना चाहिए था। उन्होंने कहा उदय भान उनके सम्मानीय लेकिन उनकी आयु 70 साल के करीब है। कांग्रेस हरियाणा के अंदर विपक्ष में है इसलिए कांग्रेस को किसी युवा संघर्षशील तथा आम जनता में पहचान रखने वाला नेता चाहिए। मात्र 1 जिले तक सीमित एक चेहरे को पूरे हरियाणा के कांग्रेस की बागडोर देना कांग्रेस के लिए घातक साबित हो सकता है।

अनिल धंतौड़ी हमने कहा कि नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद अगर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष की कमान संभालते या कुलदीप बिश्नोई को प्रदेश कांग्रेस कि कमान देते तो हरियाणा में कांग्रेस मजबूती के साथ सत्तासीन गठबंधन की सरकार तथा हरियाणा में नई उभर  रही पार्टी आम आदमी पार्टी के खिलाफ लोगों को संगठित कर सकते थे। उन्होंने कहा कि केवल चरण पादुका हरियाणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सेक्टर 9 में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर रखकर कांग्रेस संगठन मजबूत होने वाला नहीं है।

अनिल धंतौड़ी द्वारा एनएसयूआई के प्लेटफार्म से राजनीति शुरू की गई। युवा कांग्रेस में अत्यंत सक्रिय भूमिका निभाने के बाद गांधी परिवार ने शाहबाद मारकंडा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े तथा वहां से विधायक भी रहे।हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी व्यक्ति को मिलने के बाद कई कांग्रेसी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। शाहाबाद मारकंडा से कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल धंतोडी ने  ट्वीट कर  कटाक्ष किया है। अनिल धंतौड़ी ने कहा है कि चरण पादुका रखकर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी चलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि ना तो यह सतयुग है और ना ही त्रेतायुग है जब खड़ाऊ रखकर या चरण पादुका रखकर राज चल जाया करते थे।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी का कहना है कि कांग्रेस पिछले 8 सालों से हरियाणा के अंदर सत्ता से बाहर है। 2019 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपनी जिम गलतियों के कारण सत्ता तक नहीं पहुंच पाई उन गलतियों को दोहराने का काम लगातार जारी है। अनिल धंतोली का कहना है कि कांग्रेस को पंजाब में नवजोत सिद्धू व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की जोड़ी के एक्सपेरिमेंट से सबक लेना चाहिए था। अनिल का कहना है कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस को मजबूत करने के फार्मूले तलाश कर रही राष्ट्रीय कांग्रेस को चाहिए कि हरियाणा के अंदर जनता में प्रभाव रखने वाले किसी नामचीन व्यक्ति को यह जिम्मेदारी देनी चाहिए थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static