इस शनिवार नहीं लगेगा अनिल विज का जनता दरबार, जानें क्या रही वजह

punjabkesari.in Wednesday, Aug 31, 2022 - 06:04 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार 3 सितंबर को पूर्व नियोजित कार्यक्रम की वजह से नहीं लगेगा।

बता दें कि मंत्री विज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय दौरे के दौरान व्यस्त रहेंगे, जिस वजह से इस बार जनता दरबार का आयोजन नहीं किया जाएगा। अब अगले शनिवार (10 सितम्बर) को गृह मंत्री अनिल विज यथावत जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। गौरतलब है कि अनिल विज का जनता दरबार प्रदेश में सर्वाधिक प्रचलित है जिसमें मौके पर ही फरियादियों की समस्याओं पर गृह मंत्री द्वारा कार्रवाई की जाती है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static