जैसे राजा गुलामों से रथ खिंचवाते थे, वैसे हुड्डा ने अपना ट्रैक्टर महिला विधायकों से खिंचवाया: विज

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 09:33 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के ट्रैक्टर प्रदर्शन को लेकर ट्वीट कर तंज कसा है। विज ने कहा हुड्डा का ट्रैक्टर महिलायों व दलित विधायकों द्वारा खिंचे जाने को सामंतवादी परंपरा बताते हुए तानाशाही बताया है। उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार पुरानी राजशाही परंपराओं में राजा जिस प्रकार गुलामों से अपने रथ खिंचवाते थे, वैसे हुड्डा ने अपना ट्रैक्टर महिला विधायकों व दलितों से खिंचवाया। 

Congres leader Ex Chief Minister Sh. Bhupinder Singh Hooda's Chariot (A Tractor) being driven by women and dalits behaving like a rotten Monarch pic.twitter.com/PKQZrn6H4s

— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) March 11, 2021


इसके साथ ही उन्होंने अकाली नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर के खिलाफ काले झंडे दिखाने और प्रदर्शन करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अकाली दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा विधानसभा परिसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है, उसका संज्ञान लेना चाहिए। हालांकि हर आदमी को अपनी राजनीतिक विचारधारा को प्रचार प्रसार करने की आजादी है, लेकिन इसे कुछ सीमाओं में रहकर ही किया जा सकता है। 

स्वस्थ प्रजातांत्रिक परंपराओं का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। विधानसभा परिसर में तो विधायकों तक को जब उनको निष्कासित किया जाता है, प्रदर्शन की इजाजत नहीं होती है। यह बहुत गंभीर मामला है। अकाली पार्टी एक जिम्मेवार पार्टी है उन्होंने देश के प्रजातंत्र के लिए बहुत कुर्बानियां दी हैं उनको इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। 
 

 

 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static