हरियाणा के इस जिला में सामने आया एक और पाॅजिटिव केस, इलाके को कंटेनमेंट जोन किया घोषित

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2020 - 08:07 PM (IST)

करनाल(केसी आर्या): हरियाणा के करनाल में आज एक और कोरोना का पॉजिटिव केस सामने आया। यहां उत्तम नगर के रहने वाले युवक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जिसके बाद जिला में एक्टिव केस की संख्या 3 हाे गई। जिला प्रशासन ने इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया। वहीं विभाग द्वारा कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवार के सदस्यों के भी सैंपल लिए जाएंगे।

इसके साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा आसपास के घरों में रहने वाले लोगों की भी स्क्रीनिंग का कार्य शुरु कर दिया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए करनाल के सीएमओ अश्वनी आहुजा ने कहा कि जिला में अब तक 9 केस आए। जिसमें से 5 लोग ठीक होकर अपने घर पर जा चुके हैं। एक बजुर्ग का देहांत हो चुका है। फिलहाल करनाल में 3 एक्टिव केस हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static