जींद के अनूपगढ़ गांव में चली ताबड़तोड़ गोलियां, आधा दर्जन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 06:15 PM (IST)

जींद (अमनदीप पिलानिया) : जिले के गांव अनूपगढ़ में आपसी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें गोलियां भी चलाई। इस घटना में दो व्यक्ति घायल हुए हैं। जींद सदर थाना पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को दी शिकायत में अनूपगढ़ के रामराजी ने कहां है कि वह और जामनी गांव का कृष्ण अपने खेत में रात के समय 10:30 बजे पानी दे रहे थे। इसी दौरान गांव का बिट्टू अपनी क्रेटा गाड़ी में अमन अंकित श्यामू को लेकर आया और गाड़ी से उतरते ही उसके साथ गाली गलोज करने लगा।‌ जब उसने उसे मना किया तो बिट्टू और उसके साथ आए लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह जींद आ गए। वह जींद में अपने ऑफिस पर बैठे थे तभी बिट्टू और अंकित का फोन आया। इसके बाद उसके दोस्त जयदीप, दीपक, वंश, रोहित और कृष्ण उसे छोड़ने के लिए उसके गांव गए और जब वह अपने घर के नजदीक थे तो बिट्टू अंकित और अमन पिस्टल लिए हुए तथा विक्की मनोज नाना सुरेश तथा अन्य लाठी डंडे लेकर आए और उन्होंने उनकी गाड़ियों को घेर लिया।
 
शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उन पर फायर किए। वह लोग अपनी गाड़ी को बैक करके भाग गए लेकिन वहां पर जयदीप और रोहित की गाड़ी बंद हो गई। आरोपियों ने जयदीप और रोहित को गाड़ी से नीचे उतारकर उन्हें काफी चोटें मारी। जब बाद में वह जयदीप और रोहित के पास पहुंचे तो वह दोनों बेहोश थे। इन्हें इलाज के लिए जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से इन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रामराजी की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static