मनीष ग्रोवर के पक्ष में आए सांसद अरविंद शर्मा, आपत्तिजनक शब्दों के साथ कांग्रेस को दी चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, Nov 06, 2021 - 02:21 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा के रोहतक में भाजपा नेताओं को बंधक बनाने का मामला गर्मा गया है। इस मामले के बाद भाजपा का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसी को लेकर आज रोहतक में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ-साथ अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे। इस प्रदर्शन के दौरान सांसद अरविंद शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस हादसे में मनीष ग्रोवर को टारगेट किया गया, क्योंकि लोकसभा चुनावों में दीपेंद्र हुड्डा की हार मनीष ग्रोवर के कारण हुई थी। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि रोहतक लोकसभा सीट मनीष ग्रोवर की वजह से जीती गई थी। 

PunjabKesari, haryana

इस बीच सासंद अरविंद शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और दीपेंद्र हुड्डा सुन लें कि अगर मनीष ग्रोवर की तरफ कोई आंख उठेगी तो उसकी आंख निकाल लेंगे और अगर कोई हाथ उठेगा तो उस हाथ को काट देंगे, छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि यह राज के लिए छटपटा रहे हैं, लेकिन मैं लिख के देता हूं कि 25 साल कांग्रेस चक्कर काटती रहेगी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी राज नहीं छोड़ेगी।

 PunjabKesari, haryana

गौरतलब है कि किलोई गांव स्थित शिव मंदिर में पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री व भाजपा नेता मनीष ग्रोवर सहित भाजपा के कई नेताओं को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। यहां किसानों ने इन्हें 7 घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस बीच सामने आई कि मनीष ग्रोवर ने किसानों के आगे हाथ जोड़े, जिसके बाद विवाद खत्म हुआ। लेकिन विवाद खत्म होने के बाद मनीष ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने किसानों से माफी नहीं मांगी बल्कि हाथ जोड़कर राम-राम किया है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static