सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर बोले असीम गोयल, कहा- राजनीति की भेंट हुई हत्या, मान को हटवानी चाहिए अपनी सुरक्षा

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 08:25 PM (IST)

अंबाला(अमन): बीजेपी विधायक असीम गोयल ने पंजाबी कलाकार सिद्धू मुसेवाला की हुई हत्या को लेकर सरकार को निशाने पर लिया और कहा यह राजनीति की भेंट हुई हत्या है। अगर भगवंत मान जनता को भय से मुक्ति दिलवाना चाहते हैं तो उन्हें अपनी सुरक्षा हटानी चाहिए। असीम गोयल ने कहा यह सरकार का फेलियर है वे इन्हें इस्तीफा देने के लिए नही बोलेंगे क्योंकि इनके पास जमीर नही है ईमान को दबा के उसकी कब्र के ऊपर इन्होंने सरकार खड़ी करने का काम किया है।

हरियाणा के फतेहाबाद में कल रैली कर कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की और सरकार आने पर बुजुर्गों को 6 हजार पेंशन देने का एलान कर दिया। जिस पर अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया और कहा इनका सामान खत्म हो चुका है। जहाज में पानी भर रहा है और ये डूबने वाला है। असीम गोयल ने कहा हरियाणा की जनता सब जानती है वे इनके बहकावे में आने वाली नही है।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रैली कर अरविंद केजरीवाल ने जनता से ताकत मांगी और खुद को हरियाणा का लाल बताया। जिस पर भाजपा विधायक असीम गोयल ने कहा कुरुक्षेत्र गीता की नगरी है गीता पर हाथ रख झूठ नही बोला जाता। हरियाणवी कभी झूठ नही बोलता। यहां झूठे व्यक्ति का स्थान नही है। कुदरत ने उनके आने से पहले ही उनके तंबू उखाड़ सन्देश दे दिया कि हरियाणा कर्म भूमि है धर्म भूमि है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static