साथी कर्मचारियों की गिरफ्तारी से नाराज सड़कों पर उतरी आशा वर्कर, फूंका विज का पुतला(VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 03:34 PM (IST)

झज्जर(प्रवीण धनखड़): पिछले दिनों प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने जा रही आशा वर्करज के यूनियन नेताओं की गिरफ्तारी से नाराज सड़कों पर उतर आई है। जिलाभर की आशा वर्करों ने शनिवार को झज्जर में विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला भी फूंका।

प्रदर्शन के दौरान आशा वर्करों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने से पूर्व जिलाभर की आशा वर्कर यहां लघु सचिवालय में लगातार दूसरे दिन एकत्रित हुई और बाद में गुरूग्राम मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए यह यहां राव तुलाराम चौक पर पहुंची। इस दौरान यह अपने हाथों में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला लिए हुए थी,जिसे उन्होंने राव तुलाराम चौक पर पहुंचते ही आग के हवाले कर दिया। यहां मीडिया से रूबरू होते हुए आशा वर्करों ने कहा कि सरकार ने साल 2018 में उनके साथ जो समझौता हुआ था उसे लागू नहीं किया है।

बार-बार मांग उठाए जाने के बावजूद सरकार उनकी मांग को अनदेखा कर रही है। यहां तक की पिछली सरकार के कार्यकाल में संघर्ष कर जो उन्होंने पैट्रन लागू कराया था उसके साथ भी सरकार छेडख़ानी कर रही है। इसी से नाराज होकर जब प्रदेशभर की आशा वर्कर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने जा रही थी तो टोल पर उन्हें रोक लिया गया और उनके यूनियन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने सरकार पर हर विभाग के कर्मचारी को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेताया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी तो इसके गंभीर परिणाम सरकार को भुगतने होंगे।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static