सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 1 महिला की मौत व कई घायल

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 12:36 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना बरोदा रोड पर एक ऑटो रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में 7-8 लोग सवार थे। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 5-6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह सभी पानीपत से सैमाण रोहतक के पुठि गांव में शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। गोहाना से बरोदा जाते समय यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक महिला का नाम निशा और उम्र 21 साल बताई गई है। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि कल यह सभी ऑटो में सवार होकर पानीपत से महम के पास गांव सैमाण पूठी में शादी में जा रहे थे। अचानक बरोदा के पास ऑटो पलट गया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static