बी.बी. बत्तरा ने लोटा नमक चाट कांग्रेस को वोट भी नहीं दी : पूर्व मंत्री ग्रोवर

punjabkesari.in Thursday, Jul 07, 2022 - 11:25 AM (IST)

चंडीगढ़( चंद्रशेखर धरणी): भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि जिन्होंने सोनिया गांधी के सामने गारंटी ली थी की राज्यसभा चुनाव जिताएंगे उनका क्या हुआ। 28 विधायक वहां थे, लोटे में नमक भी डलवाया गया लेकिन हमारे रोहतक के विधायक बी.बी. बत्तरा ने लोटा व नमक तो ले लिया लेकिन नमक चाट लिया। उन्होंने वोट भी नहीं डाला यह चैनलों ने भी बताया और उनकी कम्प्लेंट भी हुई है। 

वहीं उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को हर बात में सिर्फ राजनीति करनी आती है जब 200 एम.एम. बारिश 1 दिन में पड़ती है तो 20 एम.एम. के पाइप से पानी कैसे निकलेगा, पानी सड़कों पर ही बहेगा। हुड्डा कुछ भी कहें भाजपा ने रोहतक में काम किए हैं। पूर्व में छोटू राम चौक बरसातों में नाला बन जाता था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने झज्जर रोड तक 10 करोड़ की लागत से सीवरेज लाइन बिछाई है। अगर हुड्डा 10 साल में गाड़ी से नीचे उतर कर रोहतक की समस्या देखते तो आज उन्हें पानी में नहीं उतरना पड़ता। 

उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई को भाजपा में लाने का जो मसला है उसको संगठन देखेगा। 2024 में भाजपा का किसके साथ मुकाबला है के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कहना जल्दबाजी होगा। हम जनता के बीच जाएंगे और लगाकर तीसरी बार केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाएंगे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शादी की शुभकामनाएं भी दीं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static