बाबा रामदेव व आचार्य बाल कृष्ण ने अनिल विज को फोन कर पूछा उनका कुशल क्षेम, भेजी दवाईयां

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2020 - 12:54 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी):  बाबा रामदेव व आचार्य बाल कृष्ण  ने अनिल विज को फोन कर उनका कुशल क्षेम पूछा।यही नही बाबा राम देव ने अनिल विज को जल्दी स्वास्थ्य लाभ देने के लिए आयुर्वेदिक दवाईयां भी भेजी व शीघ्र स्वास्थ्य लाभः की कामना की है।

अनिल विज ने बाबा रामदेव की हिदायतों के अनुसार आयुर्वेदिक दवाईयां का सेवन भी शुरू कर दिया है।उल्लेखनीय है कि  बाबा रामदेव व उनके करीबी आचार्य बाल कृष्ण के मधुर संबंध हैं।आज दुपहर इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला भी अनिल विज का हाल चाल जानने पहुंचे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल गृह मंत्री अनिल विज का कुशल क्षेम पूछने करनाल से लौटते हुए के निवास पर रुके व उनका हाल चाल जाना।अनिल विज अपने बाथरूम में स्लिप हो गए थे।उन्हें ग़मबीर चोटें लगी थी।

मैक्स हस्पताल में उनकी सर्जरी हुई व वह एडमिट भी रहे।वहां मैक्स में भी सी एम मनोहरलाल विज का कुशल क्षेम पूछने दो बार गए थे।अनिल विज को डॉक्टर्स ने दो माह का बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।मुख्यमंत्री गृह मंत्री अनिल विज के छोटे भाई कपिल विज व परिजनों से भी मिले।

    

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static