निकाले गए 130 सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आया बैकवर्ड मोर्चा, किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 05:58 PM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर नगर निगम के ठेकेदार द्वारा निकाले गए 130 सफाई कर्मचारियों ने आज प्रदर्शन किया। इस दौरान हरियाणा बैकवर्ड एवं मजदूर क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष जयचंद चौहान, उपाध्यक्ष दरबारी लाल चौहान के नेतृत्व में मजदूरों व कर्मचारियों ने सरकार व निगम प्रशासन के खिलाफ़  नारेबाजी की। 

यमुनानगर निगम कार्यालय के सामने मजदूरों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष जयचंद चौहान ने आरोप लगाया कि ऐसे कर्मचारियों को सड़कों पर लाकर भूखे मरने को मजबूर किया गया है जिन्होंने कोरोना काल के दौरान सरकार व इंसानियत की सबसे ज्यादा मदद की।

उन्होने कहा कि इतनी संख्या में कर्मचारियों की नौकरी से छुट्टी करके निगम प्रशासन व ठेकेदार ने गलत काम किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं निकाय मंत्री से अपील की कि निकाले गए सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेने की आदेश जारी करें ताकि सबसे निम्न श्रेणी के यह सफाई कर्मचारी अपना व परिवार का पेट पाल सकें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static