बहादुरगढ के बेटे को मिलेगा शौर्य चक्र अवार्ड,  परिवार और गांव में खुशी की लहर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 12:59 PM (IST)

बहादुरगढ (प्रवीण): बहादुरगढ के बेटे विकास खत्री को सेना का प्रतिष्टित शौर्य चक्र अवार्ड मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य चक्र अवार्ड की घोषणा होते ही परिवार ,शहर और गांव में खुशी की लहर है। तीन भाई बहनों में सबसे छोटा है विकास। 2011 में एनडीए में भर्ती हुआ और आज लेफ्टिनेंट से मेजर बन चुका है। विकास के पिता नौसेना और परदादा पहला विश्व युद्ध लड़ चुके हैं। नवम्बर महीने में जब विकास घर आएगा तो उसका जोरदार स्वागत भी किया जाएगा। 

विकास जम्मू के पुंछ जिले में तैनात है। दिसम्बर 2020 में पीर पंजाल की पहाड़ियों में डयूटी के दौरान विकास को आतंकवादियों की जानकारी मिली। आतंकवादियों का पीछा करते हुए विकास ने दो आतंकियों को मार गिराया और एक को पकड़ लिया। बतौर कैप्टन विकास ने पूरा ऑपरेशन अंजाम दिया था और इस साल विकास को कैप्टन से मेजर बना दिया गया है। विकास की बहन नीदरलैंड में वैज्ञानिक है और उसे भी मैडम क्यूरी अवार्ड मिल चुका है। खेलो में भी विकास की बचपन से रुचि रही है। 

विकास का परिवार बहादुरगढ के विवेकानंद नगर में रहता है। शहर के सेंचुरी स्कूल से 12विं  की शिक्षा हासिल की थी। वार्ड 18 के पार्षद युवराज छिल्लर ने बताया कि नवंबर महीने में विकास छुट्टी पर घर आएगा तो उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। विकास ने गर्व से पूरे प्रदेश और देश का नाम ऊंचा किया है। मेजर विकास खत्री की उपलब्धि से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और देश के सेवा कर लिए नए जोश के साथ आगे आएंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static