सीमा विवाद के चलते चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाना सर्जिकल स्ट्राइक के बराबर : विज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2020 - 08:39 AM (IST)

अम्बाला छावनी (रीटा) : केंद्र सरकार ने चाइना पर डिजीटल स्ट्राइक करते हुए 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाकर राष्ट्र और समाज हितैषी सराहनीय कार्य किया है। सरकार के इस कदम को बड़ा बताते हुए गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार के इससे देश सेवा और सुरक्षा में अपेक्षाकृत प्रेरक और अनुकरणीय बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाना अति आवश्यक था। 

उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के चलते चीनी ऐप्स पर जो प्रतिबंध लगाया गया है, वह एक सर्जिकल स्ट्राइक के बराबर है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार आई.टी. मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ये ऐप भारत की संप्रभुता व अखंडता, भारत की रक्षा, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के प्रति पक्षपातपूर्ण थे। प्रतिबंध लगाने के लिए आई.टी. एक्ट की धारा 69ए का प्रयोग किया गया है। इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगने से चाइना को करारा जवाब मिला है। 

प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में उठाए कदम
गृहमंत्री ने यह भी कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरजोर तरीके से कार्य करते हुए हर दिशा में कदम उठाए हैं। लोगों को भी लोकल के लिए वोकल हेतु प्रेरित करने का काम किया गया है। हम सबको चाहिए कि देश के बाहर के बने उत्पादों की ओर आकॢषत न होकर भारत में बने उत्पादों को खरीदने पर जोर दें, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सके। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static