धर्मनगरी में 25 साल बाद भगवान वामन की कथा का भव्य आयोजन

punjabkesari.in Thursday, Sep 16, 2021 - 10:13 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप): वामन भगवान की जयंती के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 25 साल बाद श्री ब्राह्मण एवं तीर्थ सभा द्वारा वामन द्वादशी मेला और वामन कथा का आयोजन किया जा रहा है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने विधिवत सन्निहत सरोवर पर पूजा अर्चना की और गीता यज्ञ का शुभारंभ करके वामन द्वादशी कथा का शुभारंभ किया। 

श्री ब्राह्मण एवं तीर्थ सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में वामन कथा वामन द्वादशी का पौराणिक विशेष महत्व है। 25 साल पहले इसका आयोजन यहां नियमित होता था, लेकिन किन्ही कारणों से 25 सालों से आयोजन नहीं हो पाया। लिहाजा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व श्री ब्राह्मण एवं तीर्थ सभा के प्रयास से वामन द्वादशी बामन कथा का आयोजन किया जा रहा है। 

इस अवसर पर वामन द्वादशी शोभा यात्रा के साथ भगवान वामन के हिंडोले का भी विधिवत आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय आज करीब 3 बजे सन्निहत ब्रह्मसरोवर पर आयोजित वामन कथा में शिरकत करेंगे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static