आदमपुर रैली में भगवंत मान ने साधा कुलदीप बिश्नोई पर निशाना, बोले- जल्द ही 107 नंबर दुकान भी होगी बंद(VIDEO)

punjabkesari.in Thursday, Sep 08, 2022 - 03:48 PM (IST)

हिसार:  मेक इंडिया वन मिशन के तहत हिसार के आदमपुर की अनाज मंडी में आम आदमी पार्टी की जनसभा में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंचे। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा के लोग बदलाव के लिए तैयार है। यह कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है, हम तो वैसे ही आए थे। कल हिसार में थे। आदमपुर आए आपने प्यार दिया। आदमपुर का प्यार देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आदमपुर वाले कुछ न कुछ नया करने वाले हैं।

कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा में जाने के लिए आदमपुर की जनता से नहीं पूछा। जजपा ने भाजपा के साथ जाने के लिए आप लोगों से पूछा? मशीन का बटन दबाने के लिए 8 से 10 घंटे मिलते हैं। वो बटन आपके बच्चों की अच्छी शिक्षा का बटन है। स्वास्थ्य, सस्ती बिजली, महिलाओं के लिए मान सम्मान का, व्यापारियों को उत्साहित करने के लिए बटन है। भगवंत मान ने कहा कि बड़ी- बड़ी दुकानें बंद होगी। कुलदीप बिश्नोई की 107 नंबर दुकान भी बंद होगी। कुलदीप जैसे लोग अहंकार में आकर अर्श पर जाते हैं, लोग इन्हें फर्श पर ला देते हैं। दिल्ली में एक बार झाडू का बटन दबाया था, उसके बाद दूसरे बटन दबाना भूल गए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static