हुड्डा से मुलाकात के बाद परमेंद्र सिंह ढुल ने किया कांग्रेस का सर्मथन (VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2020 - 01:51 PM (IST)

जींद(जसमेर मलिक): पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार देर शाम पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल के आवास पर पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच मंत्रणा हुई।  इस मीटिंग के बाद आज परमेन्द्र सिंह ढुल कांग्रेस में विधिवत रूप से  कांग्रेस में शामिल हों गए।  

बता दें इस मुलाकत के दौरान इनेलो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे व कुरुक्षेत्र से पूर्व सांसद अशोक अरोड़ा व सफीदों से विधायक सुभाष गंगोली भी थे। यहां पूर्व विधायक परमिंदर ढुल व जींद से विधायक डॉ कृष्ण मिड्डा के खासमखास राजू लखीना से अलग-अलग बंद कमरे में मुलाकात हुई थी। ढुल जुलाना क्षेत्र में अच्छी खासी राजनीतिक पैठ रखते हैं।, जबकि युवा राजू लखीना जींद विधानसभा क्षेत्र में पिछले 25 सालों से लक्ष्मण बन भाजपा विधायक डॉ कृष्ण मिड्डा के साथ राजनीति में कदम दर कदम चलते रहे हैं। वे जींद नगर परिषद से प्रधान का चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। उनकी शहर में विभिन्न वर्गों के अलावा पंजाबी समुदाय में विशेष रुतबा माना जाता है।


गौर रहे कि 2009 और 2014 में विधायक रह चुके परमेंद्र सिंह ढुल ने भारतीय जनता पार्टी से 4 दिन पहले इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने कृषि कानूनों के विरोध में  पार्टी को अलविदा कह दिया था। ढुल ने कहा कि नए कृषि कानूनों से किसान व मजदूर बर्बाद हो जाएंगे। उनके लिए किसान हित पहले हैं और सत्ता बाद में, इसलिए वह भाजपा के इस्तीफा दे रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static