BJP के एजेंट हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश को कर्जदार बनाने का किया काम- अभय चौटाला

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 10:45 PM (IST)

रोहतक(दीपक): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा प्रदेश सरकार के कर्ज पर श्वेत पत्र जारी करने के बयान पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सबसे पहले कर्ज लिया और हुड्डा भाजपा के एजेंट है। इसी के साथ चौटाला ने प्रदेश की भाजपा और जजपा गठबंधन सरकार को आज तक की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया।

चौटाला बोले, हुड्डा के बाद गठबंधन सरकार प्रदेश को बना रही कर्जदार

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला आज रोहतक पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर मौजूदा सीएम और डिप्टी सीएम को भी निशाने पर लिया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाए गए कर्ज के आरोपों पर अभय सिंह ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही पहले व्यक्ति है, जिन्होंने प्रदेश सरकार को कर्जदार बनाया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने सत्ता छोड़ने से पहले पाँच हजार करोड़ रुपए खजाने में छोड़े थे और अब हुड्डा स्वेत पत्र जारी करने की बात कहते है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा और जजपा गठबंधन सरकार प्रदेश को कर्जदार बना रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा जजपा सरकार सबसे भ्रष्ठ सरकार है। चौटाला ने कहा कि इनेलो संगठन को मजबूत करने के लिए एक बूथ दस यूथ कार्यक्रम शुरू करेगी और युवाओ को इनेलो से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static