अनिल विज से मिलने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हालचाल जानकर जल्द स्वस्थ होने की कामना की

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 05:16 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहुंच उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

PunjabKesari

इस अवसर पर बदली (झज्जर) विधायक  कुलदीप वत्स, अम्बाला शहर विधायक चौ. निर्मल सिंह और फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया एवं अन्य भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

ज्ञात हो कि अनिल विज दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने के कारण काफी दिनों से घर ही विश्राम कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने अभी उन्हें कम से कम 20 दिनों के और रेस्ट की सलाह दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static