निहंगों का बड़ा ऐलान- कृषि कानून रद्द होते ही चले जाएंगे वापिस

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 02:01 PM (IST)

सोनीपत (दीक्षित) : सिंघू बार्डर पर किसानों के साथ धरनारत निहंग जत्थेबंदियों ने बड़ा ऐलान किया है। निहंगों ने कहा है कि 3 कृषि कानून रद्द होने की प्रक्रिया पूरी होते ही वे यहां से चले जाएंगे। उनकी मुख्य मांग कृषि कानून रद्द करने की थी, जिसकी प्रधानमंत्री घोषणा कर चुके हैं। जहां तक एम.एस. पी. गारंटी कानून का सवाल है तो उसके लिए प्रधानमंत्री कमेटी बनाने की बात कह चुके हैं। संसद में कृषि कानून रद्द होते ही देशभर में अखंड पाठ किए जाएंगे और गुरू साहेब का शुक्राना किया जाएगा।

निहंग जत्थेदार राजा राज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 3 कृषि कानून वापस लेने की बात कही है, जिसके बाद सभी किसान-मजदूरों ने खुशी जताई है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि संसद सत्र में बाकायदा कानूनों को वापस लेने की सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अब सभी संसद में कानून रद्द होने का इंतजार कर रहे हैं, जिस दिन कानून रद्द होने की पूरी औपचारिकता हो जाएगी, उस दिन सभी निहंग जत्थेबंदियां सभी किसान जत्थेबंदियों के साथ मिलकर अखंड पाठ करेंगे और शहीद किसानों की अरदास की जाएगी।
 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static