नई दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस की बड़ी बैठक, रैली को लेकर बनाई जाएगी रणनीति

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 04:52 PM (IST)

नई दिल्ली (कमल कांसल): हरियाणा कांग्रेस 12 दिसंबर को होने वाली महंगाई हटाओ रैली की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसको लेकर आज हरियाणा कांग्रेस के तमाम नेता पार्टी मुख्यालय पहुंच रहे हैं। पार्टी मुख्यालय पर आज हरियाणा कांग्रेस एक बड़ी बैठक करने जा रही है। जिसमें हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल की अध्यक्षता होगी। बैठक के लिए नेताओं का पहुंचना शुरू है, हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा व पूर्व विधायक अशोक अरोड़ा भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापिस लिए जाने की घोषणा के बाद हरियाणा कांग्रेस की यह पहली बड़ी बैठक है। अब कृषि कानूनों के वापस होने का ऐलान हो चुका है, जिसके बाद कांग्रेस ने सत्तासीन खट्टर सरकार को प्रदेश में महंगाई व अन्य मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। इससे पहले हाल ही में उत्तर प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास पर भी कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने इस एयरपोर्ट को खट्टर सरकार की नाकामी बताया था। उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो जेवर एयरपोर्ट महम में बनता।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static