बाइक सवार युवक ने गली में घूम रही महिला के गले से झपटी चेन, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Jun 07, 2021 - 10:38 AM (IST)

कुरुक्षेत्र : बाइक सवार बदमाश द्वारा गली में घूम रही महिला के गले से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। जबकि पीड़िता महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बाइक चालक का पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग निकला। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

शिकायत में वासी दु:ख भंजन कॉलोनी कुरुक्षेत्र से रितू गुप्ता ने कहा कि वह अपने मायके प्रोफेसर कॉलोनी में आई हुई थी। वह अपनी पड़ोसन प्रियंका के साथ गली में घूम रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक गली में आया, जिसने अचानक उसके गले से दो तोले सोने की चेन झपट ली और भाग निकला।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static