भारतीय किसान यूनियन नहीं लड़ेगी कोई भी चुनाव, BJP कर रही है किसानों को गुमराह: समय सिंह

punjabkesari.in Thursday, Aug 12, 2021 - 03:18 PM (IST)

रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती): भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ जो भी बयानबाजी बीजेपी द्वारा की जा रही है वह सब निराधार है। चढूनी कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे हमारा एक ही मकसद है किसानों को उनका हक दिलाना और जब तक किसानों के हक है उनको नहीं दिए जाते तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। रेवाड़ी की अनाज मंडी स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष समय सिंह यादव ने आज एक पत्रकार वार्ता ये बयान दिया। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सह मीडिया प्रभारी वंदना पोपली द्वारा एक बयान दिया गया है भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी आगामी वर्ष पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। समय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज शहीदों के सम्मान में जहां तिरंगा यात्रा निकाल रही है। यह तिरंगा यात्रा किसान आंदोलन को कमजोर करने प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन द्वारा स्वतंत्रता तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static