भाजपा नेताओं की आंदोलन में शामिल किसानों को दो टूक चेतावनी, बोले- अब पानी सिर के ऊपर चला गया

punjabkesari.in Wednesday, Aug 18, 2021 - 06:16 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): कृषि कानून को लेकर किसान लगातार भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेता अब सख्त लहजे के मूड में नजर आ रहे हैं। पूर्व मंत्री व ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण देव कंबोज ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अब पानी सिर के ऊपर से चला गया है और ऐसे नेता जो किसानों की आड़ में भाजपा नेताओं का विरोध कर रहे है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

PunjabKesari, haryana

कर्णदेव कम्बोज के अनुसार अब वक्त आ गया है कि ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्यवाही की जाए। भाजपा की ओबीसी इकाई के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कम्बोज आज रोहतक में पहुंचे थे और ओबीसी मोर्चे की बैठक में शिरकत की थी। यहां पर ओबीसी के सभी जिला अध्यक्षों की बैठक ली और भाजपा में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।

PunjabKesari, haryana

भाजपा की ओबीसी इकाई की बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कंबोज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ शामिल हुए। ब्याड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कर्णदेव कम्बोज ने कहा कि किसान तो खेत में है, जबकि किसानों की आड़ लेकर विपक्षी नेता किसानों को बरगला रहे है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा नेताओं का विरोध बर्दास्त नहीं होगा और ऐसे लोगों के खिलाफ शक्त कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता किसान आंदोलन में नेतृत्व कर रहे है, जो दिल्ली के शाहीन बाग में नजर आते थे। उन्होंने कहा मोदी सरकार किसानों के हित मे कार्य कर रही है और विपक्षी नेता किसानों को बहका रहे है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static