भाजपा विधायक दल की बैठक समाप्त, बेदी ने दी बैठक के दौरान हुई चर्चा की मुख्य जानकारी(VIDEO)

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2020 - 07:56 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक तकरीबन तीन घंटे के बाद समाप्त हुई। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने बैठक में हुई चर्चाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग 3 माह के बाद विधायक दल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कोरोना पीरियड में लोगों की होने वाली परेशानियों को दिक्कत दूर करने में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लेकर विचार विमर्श किया गया।

उन्होंने बताया कि बैठक में गेंहू , सूरजमुखी और सरसों  की खरीद को लेकर चर्चा की गई, विधायकों ने खरीद की सराहना की। फसल की खरीद पर सरकार के अच्छा प्रदर्शन के लिए कई सुझाव आए हैं। 

बेदी ने कहा मेरा पानी मेरी विरासत को लेकर चर्चा की गई। किसान यूनियन और विपक्षी दलों की तरफ से विरोध शुरुवात में किया था, लेकिन अब 99 हजार हैक्टेयर के करीब किसानों ने धान से अलग फसल लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि  यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। 

बेदी ने बताया कि बरोदा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने विधायकों से चर्चा की। भाजपा चुनाव जीतने के लिए अभी से काम करेगी। उन्होनें कहा कि दुष्यंत चौटाला भी कह चुके हैं कि भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं विधायकों ने मांग की है कि 10 से 15 दिनों में फिर से बैठक बुलाई जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static