भाजपा के मंत्री व नेता सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के निवास पर जुटेंगे: धनखड़

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 03:56 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्रशेखर धरणी): पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हरियाणा में बढ़ रही सक्रियता को देखते हुए भाजपा अलर्ट हो गई है। विपक्ष को एकजुटता का संदेश देकर आगे बढऩे की रणनीति बनाने के लिए भाजपा के मंत्री व नेता सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के निवास पर जुटेंगे। भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ इस कार्यक्रम के आयोजक हैं, जबकि स्थान राव इंद्रजीत का आवास रखा गया है। डिनर के बहाने भाजपा के सभी नेता इक्कठे होंगे।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पिछले दिनों चंडीगढ़ में सभी विधायकों के  रात्रि भोज का आयोजन किया था उसी तर्ज पर कल केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आवास पर रात्रि भोज और बैठक होगी।हरियाणा में बहुत जल्द स्थानीय निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य में पंचायत चुनाव भी करीब एक साल से लंबित हैं। हालही में पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत के बाद भी आप का अगला लक्ष्य हरियाणा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री समेत दिल्ली के करीब दो दर्जन विधायक हरियाणवी मूल के हैं। ऐसे में आप नेताओं की हरियाणा में सक्रियता बढ़ती जा रही है। भाजपा के दो पूर्व विधायकों समेत कई दलों के नेता आप में शामिल हो चुके हैं।

पंचकूला में राष्ट्रीय सचिव बी एल संतोष की बैठक के दौरान भी भ्रष्टाचार और आप की सक्रियता का मुद्दा हावी रहा है। इस बैठक के बाद सोमवार को भाजपा के सभी नेता दिल्ली में जुटेंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आवास पर दिए जा रहे इस डिनर के आयोजक भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ हैं। इस डिनर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता,मंत्री तथा सांसद भाग लेंगे। इसके अलावा हरियाणा में सक्रिय केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी इस डिनर में भाग ले सकते हैं। इस बैठक में निकाय तथा पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन किया जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static