जनसेवा और कार्यकर्ताओं के शिक्षण प्रशिक्षण दोनों की भूमिका निभाता है भाजपा कार्यालय : धनखड़

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 03:35 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा द्वारा सभी जिलों में पार्टी कार्यालय खोले गए हैं, उसी कड़ी में सिरसा के सेक्टर 20 में पार्टी कार्यालय के भवन का शिलान्यास व भूमि पूजन हुआ है। भाजपा कार्यालय जनसेवा और कार्यकर्ताओं के शिक्षण प्रशिक्षण दोनों तरह की भूमिका निभाएगा। हमारे जैसे पार्टी के पुराने कार्यकर्ताआें के बड़े फैसले कार्यालयों में होते हैं उन्हें कहां दायित्व देना है क्या काम करना है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीरवार को पार्टी कार्यालय के भवन के भूमि पूजन के पश्चात पंचायत भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला, सुरेंद्र आर्य सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस भवन का विरोध कर रहे हैं जिसका कोई औचित्य नहीं है। न्यायसंगत तरीके से प्लाट लिया गया है। प्रदेश में अन्य जगहों पर भी पार्टी के कार्यालय हैं कहीं विरोध नहीं है। हम बहुत अच्छे पड़ोसी है, कहीं भी कोई शिकायत नहीं है। 

उन्हाेंने बताया कि भाजपा द्वारा सभी जिलों में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सिरसा में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हो रहा है। इन कार्यक्रमों से कार्यकर्ता शिक्षण, प्रशिक्षण के साथ साथ एक दूसरे से मिलकर प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को भाजपा सुराज दिवस के रूप में मनाएगी। हर बूथ स्तर पर कम से कम 11 अौर प्रदेशभर में 30 हजार कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। शहीदाें के सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पोखरन विस्फोट इत्यादि कार्य अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। इससे पहले 19 दिसंबर को सभी 308 मंडलों की एक ही दिन में बैठक होगी, जिसमें 30 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। 

 नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में 28 दिसंबर को 100 भाजपा कार्यकर्ता अंडेमान निकोबार में काला पानी जाएंगे जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने तिरंगा फहराया था। 23 जनवरी को नेताजी की जयंती के उपलक्ष्य में 7500 जगहों पर 75-75 कार्यकर्ता खड़े होकर नेताजी को याद करेंगे। सुबह साढ़े नौ से साढ़े दस बजे तक यह कार्यक्रम होगा। 5.60 लाख लोग नेताजी को श्रद्धांजलि देंगे।  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि रामजन्म भूमि के पुर्नाेद्धार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी कोरिडोर का भव्य उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। प्रदेश से 20 सतों व 30 प्रख्यात हस्तियों को इस कार्यक्रम में भेजा जाएगा। भाजपा के 308 मंडलों में शिवालयों व डेरों में बैठकर इस कार्यक्रम को लोग देखेंगे। इसके पश्चात 17 दिसंबर को प्रदेश के मेयर इसमें भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का हरियाणा में संयोजक सुरेंद्र आर्य को बनाया गया है। 23 दिसंबर को चौ. चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जिसमें भाजपा का किसान मोर्चा कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसान हित में किए गए कार्याें को बताएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static