जब नेहरू इश्क लड़ा रहे थे, तब देश में औरतों के साथ गलत काम हो रहा था: भाजपा

punjabkesari.in Saturday, Aug 14, 2021 - 09:59 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी): भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस को देश के विभाजन का जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि देश को आजादी विभाजन की कीमत पर नहीं बल्कि 10 लाख लोगों की मौत की कीमत पर मिली। विभाजन में 10 लाख लोगों की मौत हुई, एक करोड़ से अधिक लोग बेघर हुए और दस हजार से अधिक महिलाओं के साथ गलत काम हुए। 

धनखड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब जवाहर लाल नेहरू विदेशी महिलाओं से इश्क लड़ा रहे थे तब देश में हजारों महिलाओं के साथ गलत काम हो रहे थे। धनखड़ ने ये आरोप भाजपा की शहदी तिरंगा यात्रा अभियान के तहत हिसार में निकाली गई तिरंगा यात्रा में बोलते हुए लगाए। हिसार में पुराने शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें हिसार के विधायक डा. कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना व हांसी के विधायक विनोद भ्याणा सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

PunjabKesari, Haryana

यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए धनखड़ भावुक भी हो गए। देश के विभाजन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारण ही देश का विभाजन हुआ और शहीद भगत सिंह का गांव पाकिस्तान में गया। नेहरू व गांधी चाहते तो शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की फांसी को रोक सकते थे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी का 75वां वर्ष शुरू हो रहा है और ऐसे में जनता के सामने वो इतिहास सामने आना चाहिए जो उनसे छुपाया गया है। देश के अनाम शहीदों को उनकी शहादत का पूर्ण श्रेय मिलना चाहिए।

धनखड़ ने हिसार के शहीदों के आजादी में योगदान को दोहराया और कहा कि इस धरती शहीदों का रक्त बहा था और उनका यदि पसीना भी बहता है तो वो खुद को सौभाग्यशाली मानेंगे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 75वें वर्ष में हर रोज शहीदों की कहानियां सुनाई जानी चाहिए ताकि वर्तमान पीढ़ी को आजादी की कीमत का पता लग सके।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static