जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 03:47 PM (IST)

सोहना (सतीश) : सोहना थाना के गांव खरोदा में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस विवाद में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को सोहना के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। जहां से एक घायल को झगड़े में लगी गंभीर चोटों के कारण प्राथमिक उपचार करने के बाद गुरुग्राम में रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि झगड़ा खेत की जुताई को लेकर शुरू हुआ था। वहीं एक पक्ष के घायलों ने आरोप लगाया है कि पुलिस को मामले की जानकारी दिए जाने के बाद भी पुलिस मौके से चली गई।

जानकारी अनुसार अस्पताल में उपचारधीन घायलों ने बताया कि उनकी जमीन गांव खरोदा के समीप है।  जिस जमीन पर कई सालों से विवाद चल रहा है। जिसे लेकर उन्होंने झगड़े का अंदेशा जताते हुए पुलिस को सूचित किया ताकि वहां पर कोई झगड़ा ना हो सके। लेकिन जब उन्होंने अपने खेत को जोतना शुरू किया किया इस दौरान गांव हरचंदपुर के कुछ लोग मौके पर आ गए उन्होंने उन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

पीड़ितों ने बताया कि पुलिस कर्मचारी मौके पर आए लेकिन वहां से वापस चले गए। उनकी सुरक्षा नहीं की गई। पीड़ितों का पुलिस पर गंभीर आरोप है कि अगर पुलिस मौजूद होती तो झगड़ा नहीं बढ़ता। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी। घायलों ने बताया कि जब भी वो जमीन को जोतने के लिए आते हैं उसी समय दूसरे पक्ष के लोग उनके साथ झगड़ा करते हैं। इसी झगड़े को देखते हुए उन्होंने पहले ही पुलिस को सूचित किया था। लेकिन पुलिस नहीं आई व उनके पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन पर करीब 25 लोगों ने हमला बोल दिया जिन्होंने एक पक्ष के ट्रैक्टर मोबाइल फोन आदि को भी छीन कर अपने कब्जे में ले लिया। वहीं इस मामले में जब हमने दूसरे पक्ष के लोगों से मामले की जानकारी जुटाने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मीडिया के कैमरे के सामने कुछ भी कहने से मना कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static