बोर्ड परीक्षाएं: नहीं रुक रहा मुन्ना भाइयों का खेल, 18 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 11:33 AM (IST)

फतेहाबाद : हरियाणा शिक्षा विद्यालय बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के साथ-साथ फर्जी परीक्षार्थी भी परीक्षाओं में भाग ले रहे हैं। गुरुवार को बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा के चलते अलग-अलग फ्लाइंगों ने 20 यू.एम.सी. बनाए, जिनमें 18 फर्जी परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए।

गौरतलब है कि बीते दिन भी 10 फर्जी परीक्षार्थी 2 सैंटरों से पकड़े गए थे, जिसके चलते ब्लू बर्ड और बाल भारती स्कूल में 2 सुपरवाइजरों को रिलीव किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी, जिसमें डी.सी. फ्लाइंग द्वारा 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया और एक सैंटर पर यू.एम.सी. बनाई गई।

एस.डी.एम. फ्लाइंग फतेहाबाद द्वारा 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 2 परीक्षार्थियों पर यू.एम.सी. बनाई गई। एस.डी.एम. फ्लाइंग रतिया 4 परीक्षा केंद्रों का दौरा किया गया। एस.डी.एम. फ्लाइंग टोहाना द्वारा भी 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 2 परीक्षार्थियों पर यू.एम.सी. बनाई गई। डी.ई.ओ. फ्लाइंग द्वारा 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। बी.ई.ओ. फ्लाइंग फतेहाबाद द्वारा 6 परीक्षा केंद्रों का दौरा किया गया। सुपरिंटैंडैंट फ्लाइंग द्वारा 4 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सबसे अधिक यू.एम.सी. चेयरमैन स्पैशल फ्लाइंग द्वारा बनाई गई।

चेयरमैन फ्लाइंग के अधिकारी बजरंग गोदारा ने बताया कि सीनियर माडल स्कूल में 2 परीक्षा केंद्रों पर 15 परीक्षार्थियों को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ यू.एम.सी. बनाई गई। चेयरमैन फ्लाइंग टोहाना द्वारा 7 परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया गया। सचिव स्पैशल फ्लाइंग द्वारा 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। चेयरमैन फ्लाइंग रतिया द्वारा 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इन परीक्षा केंद्रों पर सब सामान्य मिला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static