10 दिन से लापता कालेज के छात्र का जोहड़ में मिला शव

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 05:55 PM (IST)

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : समीपस्थ ग्राम हालूखेड़ा में शनिवार को एक युवक की लाश जोहड़ में मिली। मृतक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। शव की पहचान हालुखेड़ा निवासी 20 साल के रोहित के रूप में हुई। बताया जाता है कि रोहित बीए सेकंड ईयर का छात्र था और 10 अगस्त को वह घर से अचानक लापता हो गया था।

परिजनों ने उससे काफी तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद जाटूसना थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शनिवार को गांव के जोहड़ से बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना सरपंच को दी। इसके बाद पुलिस को मोके पर बुलाया गया। बाद में जोहड़ से शव को बाहर निकाला। परिजनों का कहना है कि शव के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। इससे साफ है की उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static