कैथल में बाबा राजपुरी डेरे में संदिग्ध अवस्था में मिला साधु का शव, मुख्य महंत समेत कई पुलिस हिरासत में

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 01:34 PM (IST)

कैथल : हरियाणा के कैथल के गांव बाबा लदाना से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां डेरा राजपुरी डेरे में एक साधु का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। बताया जा रहा है कि डेरे के मुख्य महंत पर साधु को पीट-पीट कर मारने के आरोप लगे है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक साधु की पहचान शिव शंकर पुरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले साधु यूपी से आया था। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह ग्रामीण पूजा-पाठ के लिए डेरे में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने शिव शंकर पुरी को विश्राम गृह में शव मिला। शरीर पर चोट के निशान थे और सिर व दाढ़ी के बाल उखड़े हुए मिले। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु कर दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अनुयायी डेरे में पहुंच गए। उन्होंने मुख्य महंत पर साधु की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुख्य महंत समेत कुछ साधुओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static