बोलेरो की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर, 1 की मौत, 4 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 31, 2021 - 02:25 PM (IST)

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह): दिल्ली-जयपुर हाइवे पर रूथ पुल के समीप बीती रात आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली से बोलेरो की भीषण टक्कर हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच क रही है। मृतक की पहचान आरामनगर कनूका निवासी गजराज सिंह के रूप में हुई है। 

पुसिंका निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह बावल कंपनी में काम करता है। वह अपने दोस्त आरामनगर कनूका निवासी शमशेर सिंह के साथ उसकी दिल्ली में विवाहित बेटी का छूछक लेकर गए थे। बोलेरो में उनके साथ शमशेर सिंह के अलावा उनका बड़ा भाई गजराज सिंह, शमशेर के साला का बेटा हिमांशु, बेटी हिमानी भी थे। 

बोलेरो शमशेर सिंह चला रहा था, देर रात्रि करीब साढ़े 12 बजे रूध पुल के समीप आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ओवरटेक करते हुए अपनी लेन बदल ली। इसकी वजह से बाराब में चल रही बोलेरो ट्राली से टकरा गई। घटना बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।  
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static