बॉक्सर विजेंदर सिंह का बड़ा ऐलान, मांगें न मानी तो लौटा दूंगा खेल रत्न अवॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2020 - 06:48 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में कई बड़ी हस्तियां उतर आई हैं। सिंघु बॉर्डर पर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के बाद अब अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह भी किसानों के बीच पहुंचे। विजेंदर सिंह आज दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचे। इस दौरान विजेंदर सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर किसानों से जुड़े काले कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो वे राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड वापस कर देंगे। यहां बता दें कि राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड खेल के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। इससे पहले शनिवार को गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शनिवार को सिंधु बॉर्डर पहुंच कर नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया।

दोसांझ ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलनरत किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से हमारा सिर्फ यह निवेदन है कि वह किसानों की मांग पूरी करे। हर कोई यहां शांतिपूर्ण ढंग से बैठा है और पूरा देश किसानों के साथ है। दिलजीत ने किसानों को एक करोड़ रुपए भी दान दिए ताकि वे अपने लिए गर्म कपड़े खरीद सकें। बता दें कि हजारों की संख्या में किसान दिल्ली से जुड़ी सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। वहीं 9 दिसंबर को केंद्र सरकार और  किसानों के बीच एक बार फिर से वार्ता होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static