दर्दनाक सड़क हादसे में लड़का- लड़की की मौत, ऑल्टो गाड़ी ने मारी टक्कर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 02:22 PM (IST)

करनाल(विकास मैहला):  करनाल में जलमाना गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक लड़का- लड़की की मौत हो गई। दोनों असंध से बाइक पर सवार होकर काम खत्म करके अपने अपने गांव जा रहे थे। दोनों अटल सेवा केंद्र पर काम करते थे। बताया जा रहा है कि ऑल्टो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार लड़का गोंदर गांव का रहने वाला था और लड़की सालवन गांव की रहने वाली थी । लड़की का गांव आने ही वाला था कि एक तेज़ रफ़्तार ऑल्टो गाड़ी ने बाइक सवार लड़का - लड़की को जलमाना गांव के पास टक्कर मार दी है।  इस दौरान लड़के की मौके पर मौत हो गई, जबकि लड़की को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उसकी भी मौत हो गई। वहीं गाड़ी का नम्बर तो नोट हो गया पर लेकिन गाड़ी चालक मौके से भाग गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static