बेटे को जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ देवर व जेठ ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 09:31 AM (IST)

यमुनानगर : 31 वर्षीय महिला ने देवर व जेठ (पति के ताऊ के लड़के) पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। कार्रवाई महिला थाना कर रहा है। आरोपियों ने पीड़िता की फोटो फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देकर 4 माह तक दुष्कर्म किया। महिला ने अपने ससुर पर भी छेड़छाड़ करने और सास व पति पर उनका साथ देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में महिला के देवर, जेठ पर दुष्कर्म, ससुर पर छेड़छाड़ व पति और सास पर मारपीट का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

यह कहा शिकायत में  
महिला के मुताबिक 2011 में उसकी शादी हुई थी। उसके पास 9 साल का बेटा है। 8 साल तक सब कुछ ठीक चलता रहा। आरोप है कि 1 साल पहले उसका देवर जगदीप सिंह उर्फ काला व उसके पति के ताऊ का लड़का (जेठ) जसबीर सिंह उस पर गलत नजर रखने लगे। 11 अगस्त 2020 को वह घर पर अकेली थी। उसका पति व अन्य परिजन घर से बाहर गए हुए थे। उसी समय आरोपी जगदीप सिंह व जसबीर सिंह उसके कमरे में घुस आए। 

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उन्होंने उसकी मोबाइल में अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद उनको जब भी मौका मिलता वे उसके साथ गलत काम करते थे। एक दिन उसने परेशान होकर अपने पति को आपबीती सुनाई। आरोप है कि उसका पति उलटा उसे ही कसूरवार समझने लगा और उसकी एक न सुनी। इसके बाद उसने अपने ससुर व सास को आपबीती बताई। उन्होंने आगे से ऐसा कुछ नहीं होने का आश्वासन देकर उसे शांत किया।

बेटे को जान से मार देंगे
आरोप है कि एक दिन उसके ससुर भी नशे में धुत्त होकर उसके कमरे में घुस गया और उससे छेड़छाड़ की। आरोपी जसबीर व जगदीप उसकी फोटो को फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देकर 25 दिसम्बर 2020 तक  उसके साथ गलत काम करते रहे। उसके सास व ससुर ने उसे कहा कि वह  गांव के ही एक युवक का कागज पर नाम लिखकर दे कि उसने उसके साथ दुष्कर्म किया है लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसके बेटे को जान से मार देंगे। 25 जनवरी की रात को आरोपी उसे गाड़ी में बिठाकर उसके मायके छोड़कर चले गए। उसने अपने मायके वालों को आपबीती सुनाई और इसकी शिकायत पुलिस को दी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static